B2B मोबाइल रिचार्ज बिज़नेस क्या होता है और कैसे शुरू करे?
आज के समय में, मोबाइल रिचार्ज करना या करवाना एक आम बात है। ऐसे कई सारे एप्लिकेशन उपलब्ध हैं जो आपके मोबाइल को रिचार्ज करने की सुविधा देते है| अगर हमे अपना मोबाइल रिचार्ज करना हो, तो इसके लिए बहुत सारे तरीके है| 1 - हम खुद से अपना मोबाइल रिचार्ज कर सकते है, और उसके लिए हमे GooglePay, PhonePe या PayTm जैसे कंपनी के एप्लीकेशन में लॉगिन करके, अपने बैंक के डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या फिर UPI से डायरेक्ट पेमेंट करके अपना मोबाइल रिचार्ज कर सकते है| इस मॉडल को B2C कहते है| 2 - अगर हम खुद से रिचार्ज करने के बजाये, बाजार में जाकर किसी दुकानदार को पैसे देकर अपना मोबाइल रिचार्ज करवाते है तो इस मॉडल को B2B कहते है| इन दोनों तरीको से कोई भी अपना मोबाइल रिचार्ज करवा सकता है| B2C मोबाइल रिचार्ज बिज़नेस में कंपनी जैसे (GooglePay, PhonePe या PayTm) डायरेक्ट अपने कस्टमर से प्रॉफिट कमाता है| क्यूंकि कस्टमर, कंपनी के एप्लीकेशन में डायरेक्ट लॉगिन करके अपना रिचार्ज करता है| लेकिन B2B मोबाइल रिचार्ज बिज़नेस में कंपनी अपने...